स्वात व लाहौर विस्फोट में 71 मरे (लीड-3)
मिंगोरा में हुए विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई है।
स्वात के पुलिस प्रमुख गुलाम फारुक ने पत्रकारों से कहा कि एक आत्मघाती बम हमलावर ने अदालत परिसर से एक सुरक्षा जांच चौकी पहुंचकर खुद को उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इससे पहले उसे रोकने की कोशिश की थी।
फारुक ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने आत्मघाती हमलावर पर गोली चलाई और इसके बाद हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने इस संबंध नें खबर जारी की है।
टेलीविजन फुटेज में सुरक्षा चौकी और उसके आसपास वाहनों को जलते दिखाया गया। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट स्थल से हमलावर के पैर बरामद किए गए। माना जा रहा कि हमले में लगभग 15 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के बाद मिंगोरा शहर में भय का वातावरण व्याप्त है।
सेना ने विस्फोट स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित जिला अदालतों और सरकार के सर्किट हाउस को अपनी सुरक्षा में ले लिया है।
सेना द्वारा पिछले साल जून में उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत और संघ शासित जनजातीय क्षेत्रों में तालिबान के गढ़ के खिलाफ एक व्यापक अभियान शुरू करने के बाद से लगातार हुए आतंकवादी हमलों ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। इन हमलों में हजारों लोग मारे गए हैं।
शुक्रवार को लाहौर छावनी में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया था। इस हमले में 57 लोगों की मौत हो गई थी। छावनी इलाके में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में नौ सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं जबकि 136 लोग घायल हुए थे।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हमले की निंदा की है और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications