खसरे का टीका लगने के बाद 3 बच्चों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर दमोह के वार्ड क्रमांक चार के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को खसरे के टीके लगाने को बुलाया गया था। टीके लगने के बाद रात को बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। तीन बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। कई अन्य बच्चों का अब भी इलाज जारी है।
मृत बच्चों के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे स्कूल से लौटे थे और स्वस्थ थे। उन्हें पता चला कि आंगनबाड़ी केंद्र में खसरे के टीके लग रहे हैं तो उन्होने अपने बच्चे को टीका लगवाया। कुछ ही देर में बच्चे को दस्त लगने लगा और शरीर नीला पड़ गया।
खंडेलवाल ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "तीन बच्चों की मौत टीका लगने के बाद हुई है। वजह जानने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। अतिरिक्त कलेक्टर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications