कोरियाई किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार
दक्षिण कोरिया की किशोरी यहां स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूल में पढ़ती है। यह घटना उस समय हुई जब वह शुक्रवार को अस्पताल में जांच कराने गई थी।
सुशांत लोक पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया, "वह स्कूल के छात्रावास में रहती है और अस्पताल में एक्स-रे कराने गई थी। लड़की की शिकायत के मुताबिक इनायत शाहीद ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक इनायत एक्स-रे विभाग में तकनीशियन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications