भारत ने लाहौर विस्फोट में हाथ होने के आरोपों को खारिज किया
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में शनिवार को स्पष्ट किया गया कि भारत की पाकिस्तान को अस्थिर करने में कोई रुचि नहीं है। भारत ने पाकिस्तान को याद दिलाया है कि उसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और खुद पाकिस्तान पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
बयान में कहा गया, "भारत सरकार महिलाओं और बच्चों सहित अनेक लोगों की जान लेने और कई लोगों को घायल करने वाले लाहौर बम विस्फोटों की निंदा करती है।"
"आतंकवाद के इस कृत्य में मारे लोगों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।"
लाहौर में सेना के ठिकाने को निशाना बनाकर शुक्रवार को किए गए दो आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 57 लोग मारे गए थे जबकि मुश्किल से चार दिन पहले ही यहां के खुफिया सेवा कार्यालय पर एक हमला हुआ था।
लाहौर के आयुक्त खुसरो परवेज ने डान टेलीविजन से कहा था कि इन विस्फोटों के पीछे भारत का हाथ है यद्यपि वह इस संबंध में कोई भी सबूत नहीं दे सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications