दिल्ली में मुठभेड़, 3 लुटेरे गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यहां एक बैंक को लूटने के लिए मेरठ से पांच लोग आए थे। पुलिस को इत्तला मिल गई थी कि लूट के उद्देश्य से कुछ लोग यहां आने वाले हैं। दोपहर 12 बजे लुटेरों द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई थी।"
अधिकारी ने कहा, "मुठभेड़ में लुटेरों और विशेष पुलिस बल के बीच करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। लुटेरों का गुलु जाट गिरोह से संबंध है।"
पुलिस के मुताबिक एक लुटेरा घायल हो गया जबकि दो लुटेरों संदीप व डैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के नेतृत्वकर्ता गुलु सहित शेष दो लुटेरे भागने में सफल हो गए। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लुटेरों ने पुलिस पर पहले गोलियां चलानी शुरू की और इस मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में एक गोली लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications