स्वात घाटी में विस्फोट, 14 मरे (लीड-2)

स्वात के पुलिस प्रमुख गुलाम फारुक ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने मिंगोरा शहर स्थित अदालत परिसर से एक सुरक्षा जांच चौकी पहुंचकर खुद को उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इससे पहले उसे रोकने की कोशिश की थी।

फारुक ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने आत्मघाती हमलावर पर गोली चलाई और इसके बाद हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने इस संबंध नें खबर जारी की है।

वीडियो फुटेज में सुरक्षा चौकी और उसके आसपास िवाहनों को जलते दिखाया गया। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट स्थल से हमलावर के पैर बरामद किए गए। माना जा रहा कि हमले में लगभग 15 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के बाद मिंगोरा शहर में भय का वातावरण व्याप्त है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हमले की निंदा की है और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि लाहौर में शुक्रवार को दो आत्मघाती हमले हुए थे, जिसमें कम से कम 57 लोग मारे गए थे और 136 घयल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+