चिली को त्रासदी से उबरने में सालों लग जाएंगे : राष्ट्रपति
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पिनेरा ने शुक्रवार को एक सम्मेलन के दौरान कहा कि 8.8 की तीव्रता से आए इस भूकंप को दुनिया के पांच बड़े भूकंपों के रूप में दर्ज किया गया। चिलीवासियों के भीतर मौजूद आध्यात्मिकता और विश्वास ही उन्हें इस त्रासदी से उबरने में सहयोग करेगा।
उन्होंने कहा, "चिली के लोगों ने अपना साहस दिखाया है। मुझे विश्वास है कि हम इस भयावह त्रासदी से उबरने में समर्थ होंगे।"
गौरतलब है कि भूकंप और सुनामी में करीब 500 लोगों की मौत हो गई और इसमें 20 लाख लोग जख्मी या विस्थापित हुए।
राष्ट्रपति ने कहा कि पुर्ननिर्माण कार्य पूरा किए जाने के बाद देश को कई सालों तक बजट को संतुलित करने की जरूरत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications