कावेरी बेसीन में अन्वेषण करेगी कनाडाई कंपनी
टोरंटो, 13 मार्च (आईएएनएस)। कनाडा की गैस एवं तेल कंपनी बंगाल एनर्जी लिमिटेड ने शुक्रवार को घोषणा की है कि कावेरी बेसीन में वह भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर तेल व गैस अन्वेषण का काम करेगी।
कनाडाई कंपनी के प्रमुख चयन चक्रबर्ती ने कहा कि हमारी कंपनी, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन के साथ मिलकर कावेरी बेसीन के 234,000 एकड़ में मिलकर गैस के अन्वेषण का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि तामिलनाडु सरकार ने औपचारिक तौर पर चार वर्ष के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत गेल की भागीदारी 40 फीसदी होगी जबकि बंगाल एनर्जी और गुजरात पेट्रोलियम कार्पोरेशन के पास 30-30 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
कंपनी का कहना है कि कावेरी बेसीन में अन्वेषण का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
कंपनी के मुताबिक चार वर्ष के समझौते के तहत पहले वर्ष में बंगाल एनर्जी और सहयोगी कंपनियों ने 2,300 किलोमीटर के दायरे में खोज करने की योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications