अगले महीने तय होगा प्रस्तावित कोच्चि आईटी पार्क का भविष्य
केरल सरकार परियोजना में कंपनी को फ्रीहोल्ड अधिकार दिए जाने के पक्ष में नहीं है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते में इसका कोई जिक्र नहीं था।
स्मार्ट सिटी दुबई के एक अधिकारी का कहना है कि आगामी बैठक की तारीख निदेशक मंडल की पिछले साल हुई बैठक के दौरान ही तय हो गई थी लेकिन इस मुद्दे को लेकर यह बैठक अब ज्यादा अहम हो गई है।
स्मार्ट सिटी दुबई ने कोच्चि में 246 एकड़ में एक बड़ा आईटी पार्क स्थापित करने के समझौते पर 2007 में हस्ताक्षर किया था, जिससे 90,000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी। कंपनी की मांग है कि इस पार्क में उसे 12 फीसदी फ्रीहोल्ड अधिकार दिया जाए।
उधर, मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने कहा कि समझौते में फ्रीहोल्ड की मांग का कोई जिक्र नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications