पाकिस्तानी वायु सेना शुरू करेगी युद्धाभ्यास
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक अभी तक किए गए सभी हवाई अभ्यासों से 'हाई मार्क-2010' नाम का यह युद्धाभ्यास सबसे अलग होगा, क्योंकि इसमें सेना और नौसेना दोनों के भी जवान हिस्सा ले रहे हैं।
चीन के सहयोग से संयुक्त भागीदारी में निर्मित लड़ाकू विमान 'जेएफ-17' को हाल ही में पाकिस्तानी वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया है। इसके अलावा भी इस युद्धाभ्यास में कई और लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications