निद्रा जागरूकता महीने की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं विद्या बालन
शहरी भारतीयों में जीवनशैली से जुड़ी निद्रा समस्याएं होना बहुत सामान्य बात हो गई है। इसलिए इन समस्याओं को पहचानने और इनसे छुटकारा पाने के लिए नियमित जांच जरूरी है।
विद्या कहती हैं, "हम अपने व्यस्त जीवन में नींद या नींद की कमी पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। रात में अच्छी नींद लेना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपकी प्रतिदिन की विटामिन की खुराक लेना। यदि आप सोने की अनियमित आदतों का सामना कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप जांच के लिए अपने स्थानीय चिकित्सक के पास जाएं।"
निद्रा जागरूकता महीने के तहत 'इंडियन स्लीप डिस्ऑर्डर एसोसिएशन' (आईएसएडी) और फार्मास्यूटिकल कंपनी 'एब्बॉट इंडिया' संयुक्त रूप से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इनमें नींद न आने की बीमारी और निद्रा संबंधी अन्य बीमारियों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ देश के छोटे व बड़े शहरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नींद संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शनिवार को यहां राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में इस तरह का एक शिविर आयोजित किया गया था।
विशेषज्ञों के मुताबिक देश में प्रत्येक तीन व्यक्तियों में एक को नींद न आने या नींद संबंधी कोई और परेशानी की शिकायत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications