'बिहार दिवस' पर बड़े शहरों में भी समारोहों का आयोजन

राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर 22 मार्च को 'बिहार दिवस' के मौके पर राज्यभर के सभी सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में विशेष अवकाश की घोषणा की है।

इधर, राज्य के कला संस्कृति विभाग ने इस वर्ष पटना के अलावा देश के चार बड़े शहरों कोलकता, बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई में भी इस मौके पर समारोहों के आयोजन का निर्णय लिया है। विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इन समारोहों में लोगों को जहां बिहार की लोक संस्कृति देखने को मिलेगी वहीं लोग यहां के लिट्टी-चोखा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

अधिकारी का कहना है कि 'बिहार दिवस' के अवसर पर पहली बार किसी समारोह का आयोजन राज्य के बाहर किया जा रहा है।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बिहारी अस्मिता को अक्षुण बनाए रखने का संदेश नई पीढ़ी को मिले, इसके लिए राज्य के 22,000 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के और 3000 उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विद्यालयों में सामूहिक रूप से बिहार की अस्मिता अक्षुण रखने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कार्यक्रमों और समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+