गुजरात में दो नए सूचना आयुक्त नियुक्त
नेत्रा शेनॉय और अरविंद शुक्ला की नियुक्ति नए सूचना आयुक्त के रूप में की गई है। दोनों सूचना आयुक्त, मुख्य सूचना आयुक्त आर. एन. दास के सहायक के तौर पर काम करेंगे।
शुक्ला भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 1983 बैच के अधिकारी रहे हैं और राज्यपाल के प्रमुख सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि शेनॉय वर्ष 1969 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वह योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से अवकाश प्राप्त हैं।
गौरतलब है कि एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए गुजरात उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह नामों की सिफारिश राज्यपाल से करके दो महीने के भीतर सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications