स्वात घाटी में आत्मघाती हमला, 10 मरे (लीड-1)
समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने मिंगोरा शहर स्थित एक जांच चौकी में विस्फोटकों से लदे वाहन से टक्कर मार दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 37 घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार वाहन में कम से कम 10 किलोग्राम विस्फोटक रखा था। मिंगोरा इलाके में ही गत वर्ष पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने तालिबान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।
मिंगोरा पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक पुलिसकर्मी और एक जवान भी शामिल है।
लाहौर में शुक्रवार को दो आत्मघाती हमले हुए थे, जिसमें कम से कम 57 लोग मारे गए थे और 136 घयल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications