नरेंद्र मोदी के खिलाफ सम्मन जारी
एसआईटी प्रमुख आर.के.राघवन ने बताया कि दंगों की पीड़ित जाकिया जाफरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल 2009 को नरेंद्र मोदी से पूछताछ का आदेश दिया था। उसी आदेश के आधार पर मोदी को सम्मन जारी किया गया है। जाकिया का आरोप है कि मोदी और उनकी सरकार के कई मंत्रियों की सांप्रदायिक नरसंहार में अग्रणी भूमिका थी। जाकिया ने अपनी शिकायत में मुख्यमंत्री के साथ अन्य 62 लोगों को नामजद किया है।
राघवन ने बताया कि एसआईटी ने इस मामले में कई गवाहों से भी पूछताछ की है। नरेंद्र मोदी से पूछताछ के बाद एसआईटी संभवत: इस महीने के अंत तक यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप देगी। उल्लेखनीय है कि गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद राज्यभर में हुए सांप्रदायिक दंगों में 1,000 लोगों की मौत हो गई थी।
न्यायाधीश अरिजित पसायत और ए.के. गांगुली की खंडपीठ ने जाकिया की शिकायत पर एसआईटी को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने निर्देश दिया था। दूसरी ओर एसआईटी के सम्मन जारी करते ही कांग्रेस ने मोदी से इस्तीफे की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications