समलैंगिक संबंधों की गाज

Mcmillen
अमरीका में समलैंगिक संबंधों की गाज एक छात्रा पर गिरी है और मामले पर बढ़ते बवाल को देखते हुए एक स्कूल ने अपना समारोह रद्द कर दिया है. अमरीका के मिसीसिपी प्रांत में एक स्कूल ने हाई स्कूल के एक कार्यक्रम को इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि एक छात्रा ने अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई थी.

फुल्टन के इटावांबा काउंटी एग्रीकल्चर हाई स्कूल बोर्ड का कहना है कि वह समारोह का आयोजन नहीं करा सकता क्योंकि इससे शैक्षिक प्रक्रिया से भटकाव होगा. 18 वर्षीय छात्रा कॉन्स्टैंस मैकमिलेन ने कहा है कि स्कूल का ये फ़ैसला उनके उस अनुरोध के बदले में है, जिसमें उन्होंने समारोह में अपनी गर्ल फ्रेंड को लाने की मांग की थी.

स्कूल ने एक मेमो जारी करके समलैंगिक डेटिंग पर रोक लगा दी है. मैकमिलेन ने ये मेमो जारी होने से कुछ देर पहले स्कूल के अधिकारियों से मुलाक़ात की थी. अमरीकी नागरिक स्वतंत्रता संघ मैकमिलेन का समर्थन कर रहा है. स्कूल बोर्ड ने मैकमिलेन ने कह दिया थी कि उन्हें और उनकी मित्र को स्कूल समारोह में शामिल नहीं होने दिया जाएगा और न ही मैकमिलेन को टॉक्सेडो पहनने की अनुमति दी जाएगी.

संघ के मुताबिक़ स्कूल ने अपने पास ये भी अधिकार रखा था कि अगर अन्य छात्र-छात्रा इससे असहज महसूस करते हैं, तो मैकमिलेन और उनकी गर्लफ़्रेंड को स्कूल से बाहर जाने को भी कहा जा सकता है. संघ ने स्कूल को बुधवार तक का समय दिया था कि वह समारोह में समलैंगिक जोड़ों के शामिल होने पर रोक न लगाए. लेकिन बुधवार को स्कूल बोर्ड ने कार्यक्रम रद्द करने का बयान जारी किया. मैकमिलेन का कहना है कि कार्यक्रम को रद्द करना बदले की कार्रवाई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+