महिला आरक्षण: विरोधी सांसद हो रहे हैं एकजुट

भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोक सभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रमेश बैस ने गुरुवार को दावा किया कि लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक पवन सिंह घोटवार और युवा सांसद संदीप दीक्षित ने उनसे मिलकर महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित न कराने का आग्रह किया।
बैस के मुताबिक दोनों नेताओं ने अपनी मजबूरियों का हवाला देते हुए उन्हें बताया कि वे इस विधेयक के पक्ष में नहीं हैं और वे चाहते हैं कि किसी भी सूरत में यह विधेयक लोकसभा में पारित न हो। यह सिर्फ भाजपा के ही बस में है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कुछ नेता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव के संपर्क में भी हैं। ये तीनों नेता महिला आरक्षण विधेयक के प्रखर विरोधी हैं।
लालू यादव ने भी लोकसभा में यह कहकर आज सबको चौंका दिया कि भाजपा और कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं जो इस विधेयक के पक्ष में नहीं हैं। ये नेता हमारे पास आकर कह रहे हैं, 'हमें बचा लीजिए, हम डेथ सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications