सड़क पार करने के लिए 14 मील की बस यात्रा
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक नैंसी अंडरवुड के गांव में सड़कों पर बहुत अधिक वाहन होते हैं। इसलिए उन्हें केवल सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए चार बसों में 90 मिनट की यात्रा करना पड़ती है।
अंडरवुड को कम दिखाई देता है और वह छड़ी की मदद से चलती हैं। वह कहती हैं कि व्यस्त सड़क से बचने का केवल एक ही रास्ता है कि वह बस के जरिए सड़क के दूसरी ओर जाएं।
वह कहती हैं कि सड़क पार करना वास्तव में बहुत कठिन है, यह अच्छी सड़क नहीं है और दूसरी ओर पहुंचने के लिए इस पर कोई व्यवस्था नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications