बिहार के अभ्यारण्य में बाघ की मौत
वाल्मीकिनगर के वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक ज़े पी़ गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मदनपुर वन क्षेत्र के कांटी उपखंड में एक बाघ संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि बाघ की मौत सामान्य है या जहरखुरानी से हुई है, इसकी जांच की जा रही है।
मदनपुर के वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) जुनैद अली ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस बाघ की मौत चार दिन पहले होने का अनुमान है।
पिछले दिनों हुई गणना में इस क्षेत्र में बाघों की संख्या आठ से 10 बताई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications