फोंसेका का कोर्ट मार्शल अगले सप्ताह होगा
कोलंबो, 11 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख सरथ फोंसेका का अगले सप्ताह कोर्ट मार्शल किया जाएगा। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद फरवरी में गिरफ्तार कर लिया गया था।
सेना के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि सेना अधिनियम के तहत फोंसेका पर कई आरोप हैं।
पूर्व सेना प्रमुख पर सेना में रहते हुए राजनीति में शामिल होने और हथियारों की खरीद में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
कोर्ट मार्शल की कार्रवाई 16 और 17 मार्च को नौसेना मुख्यालय में होगी जहां उन्हें आठ फरवरी से कैद रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications