प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना अकील का निधन
अकील ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य थे। वह लंबे समय से फेफड़े संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अकील के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार तड़के लगभग 4.15 बजे अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
अकील की मौत पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया, पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू और कई अन्य नेताओं ने शोक जताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications