अमेरिका ने पाकिस्तान में मानवाधिकारों पर चिंता जताई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मंत्रालय की वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत के स्वात घाटी में वर्ष 2009 में हुई सैन्य कार्रवाई में सेना के हाथों करीब 400 लोग मारे गए।
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों से लड़ाई में लाखों लोगों के विस्थापित होने के साथ ही मानवाधिकार की अन्य चुनौतियों भी कायम हैं।
रिपोर्ट में लड़ाई के दौरान अफगानिस्तान, सूडान, श्रीलंका और पाकिस्तान में नागरिकों की बढ़ती मौतों को पर भी चिंता जताई गई है।
मंत्रालय की मानव अधिकार रिपोर्ट कांग्रेस से स्वीकृत होती है और इससे सांसदों को मानवाधिकार उल्लंघन के दोषी देशों को सहायता राशि तय करने में मदद मिलती है।
रिपोर्ट ने अन्य देशों के साथ ही मानव अधिकारों के उल्लंघन के लिए बेलारूस, चीन, क्यूबा, ईरान, म्यांमार, उत्तर कोरिया, जिम्बाब्वे, सूडान, सीरिया और रूस की आलोचना की गई।
रिपोर्ट ने उइगरों और तिब्बतियों के दमन और इंटरनेट पर प्रतिबंध के लिए चीन की आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications