चिदंबरम और पाकिस्तानी राजदूत के बीच तू-तू मै-मैं
इंडिया टुडे द्वारा यहां आयोजित सम्मेलन में चिदंबरम ने कहा, "यह किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान स्थित हर आतंकी संगठन को आईएसआई (इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस) द्वारा समर्थन प्राप्त है।"
चिदंबरम ने इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तान से संचालित अन्य आतंकी संगठनों का नाम लिया।
चिदंबरम के आरोपों को खारिज करते हुए मलिक ने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार राष्ट्र है और अपनी धरती को हिंसा के लिए इस्तेमाल करने की किसी को भी इजाजत नहीं देगा।
दक्षिण एशिया के भविष्य विषय पर चिदंबरम के संबोधन के बाद मलिक ने सवाल-जवाब सत्र में कहा, "पाकिस्तान सरकार का भारत के खिलाफ आक्रामक गतिविधि का कोई इरादा नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications