'भारतीयों को अगवा कर सकता है तालिबान'
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार ने अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों से सावधानी बरतने के लिए कहा है और चेतावनी दी है कि तालिबान आतंकी भारतीय राजनयिकों को अगवा कर सकते हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "इस बात की खुफिया जानकारियां हैं कि राजनयिकों को आसानी से शिकार बनाया जा सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन के पिछले सप्ताह काबुल दौरे के बाद हम सभी विकल्पों का परीक्षण कर रहे हैं और एक बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पर काम कर रहे हैं।"
मेनन ने अफगानिस्तान में विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे 4,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा करने के लिए अफगानिस्तान का पिछले सप्ताह दौरा किया था। अधिकारी ने कहा, "हम अपने वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications