के. एस. ऑयल के ठिकानों पर आयकर कार्रवाई जारी
आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह से के. एस. ऑयल मुरैना, गुना व भोपाल सहित देश के 65 प्रतिष्ठानों पर शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार की रात तक जारी रही। इस कार्रवाई के दौरान कई चौकाने वाली जानकारियां जांच अधिकारियों के हाथ लगी है। पता चला है कि आयकर दस्ते के हाथ विदेशों में भी जमीन खरीदी के दस्तावेज भी लगे हैं।
वहीं के. एस. आयल के प्रमुख रमेश चंद्र गर्ग की अचानक तबियत बिगड़ने पर जयारोग्य चिकित्सालय ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें हृदयाघात हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications