लाहौर में 12 घंटे के भीतर चौथा विस्फोट
लाहौर। पाकिस्तान का पूर्वी शहर लाहौर शुक्रवार को 12 घंटे के भीतर चौथे विस्फोट से दहल उठा। चौथा विस्फोट इकबाल टाउन इलाके में किया गया हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। चौथे विस्फोट से कुछ ही मिनट पहले शहर के भीड़भाड़ वाले चांद बाजार में विस्फोट किया गया था जिसमें चार लोग घायल हो गए।
इकबाल टाउन में एक घर के बाहर खड़ी कार में चौथा विस्फोट हुआ हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इससे पहले सैन्य छावनी के पास स्थित शहर के घनी आबादी वाले इलाके आरए बाजार में सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए दोहरे आत्मघाती हमले में 18 सैनिकों सहित 48 लोगों की मौत हो गई और 95 अन्य घायल हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications