ब्राजील ने वर्ष 2010 के विकास अनुमान को बढ़ाया
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार वित्त मंत्री गुइडो मांटेगा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अर्थव्यवस्था में पूरी तरह तेजी आ गई है। आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत से अधिक होगी।
मांटेगा ने कहा कि 5.7 प्रतिशत की वृद्धि दर एक स्थाई वृद्धि है और निवेश बढ़ने तथा विनिर्माण गतिविधियों में सुधार से ब्राजील की अर्थव्यवस्था में बढ़िया वृद्धि जारी है।
मंत्री ने कहा कि लैटिन अमेरिकी देशों की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ब्राजील की विकास दर वर्ष 2009 की चौथी तिमाही में 4.3 प्रतिशत थी और उसके बाद से उसमें लगातार विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि घरेलू खपत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि में अहम योगदान है और दिसंबर में इसमें 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications