ढाका में खुला इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र
ढाका में आईजीसी की स्थापना भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने की है। परिषद ने दुनिया भर में 24 आईजीसीसी की स्थापना की है।
ढाका में स्थापित आईजीसीसी में बांग्लादेश के 27 नामी कलाकारों की कलाओं को प्रदर्शित किया गया है। इन सभी कलाकारों को आईसीसीआर के तहत छात्रवृत्ति मिली है।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। बुधवार को आईजीसीसी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ बांग्लादेशी सांसद रशीद खान मेनन और भारतीय उच्चायुक्त उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications