पूर्व विधायक पर रासुका की कार्रवाई
होशंगाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक स्वर्ण सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि पलिया पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और लूट के कई मामले दर्ज है। पुलिस को उनकी लम्बे अरसे से तलाश थी। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें इंदौर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार पलिया के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम का भी मामला दर्ज किया गया था। अरसे से फरार चल रहे पलिया पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications