महिला आरक्षण से साकार होगा राजीव का सपना : सोनिया (लीड-1)
कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्टी के राज्य प्रमुखों की एक बैठक को यहां संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, "महिला आरक्षण विधेयक पारित हो जाता है तो समझिए राजीव गांधी का महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण का सपना साकार हो जाएगा।"
यह बैठक पार्टी की 125वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने हेतु बुलाई गई थी।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य इकाई के प्रमुखों ने सोनिया गांधी द्वारा राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में दिखाई गई नेतृत्व क्षमता के लिए एक प्रशंसा प्रस्ताव पारित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए गांधी ने 125वीं वर्षगांठ के समारोहों के द्वारा पार्टी की आम आदमी के सशक्तीकरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के संदेश को प्रचारित करने पर जोर दिया।
गांधी ने कहा कि वर्ष भर चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत 13 अप्रैल को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक विशेष सार्वजनिक समारोह से होगी।
सोनिया ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों, विधायक दल के नेताओं और राज्यों के प्रभारी महासचिवों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications