अमेरिका के शीर्ष सीनेटर की पत्नी, बेटी दुर्घटना में घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीनेटर के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि लांद्रा रीड (69 वर्ष) वाशिंगटन एरिया अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी रीढ़, गर्दन और नाक टूट गई है। पुत्री लाना रीड-बेरिंगर (48 वर्ष) की स्थिति उनकी तुलना में कम गंभीर है।
दोनों महिलाएं अस्पताल में होश में हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
बयान के अनुसार वर्जीनिया के बाहरी इलाके में इनकी कार को एक ट्रैक्टर ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications