महंगाई के खिलाफ वामपंथियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को यहां हजारों की संख्या में लोगों ने वामपंथी पार्टियों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।

हाथों में लाल झंडा लिए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), फॉरवर्ड ब्लाक और रिवल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से शहर के मध्य तक मार्च किया।

पार्टी नेताओं ने सरकार को आगाह किया कि वह महंगाई और बेरोजगारी से मुकाबला करने के प्रति गंभीर हो जाए। नेताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा में आई बढ़ोतरी की भी निंदा की।

माकपा महासचिव प्रकाश करात ने आठ अप्रैल को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की। करात ने कहा कि कम्युनिस्ट कार्यकर्ता उस दिन गिरफ्तारियां देंगे।

करात ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "आठ अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना और गिरफ्तारी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हम इसके जरिए सरकार पर महंगाई रोकने के लिए दबाव बनाएंगे।"

आयोजकों ने मार्च में एक लाख लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया है।

भाकपा महासचिव ए.बी.बर्धन ने कहा कि वामपंथी पार्टियां बढ़ी हुईं ईंधन कीमतों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+