पटाखे से लदे मेटाडोर में विस्फोट, 6 मरे
पुलिस के मुताबिक घटना कुरावली थाना क्षेत्र की है जहां शुक्रवार शाम को नई दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटाखे से लदा एक मेटाडोर एक ट्रक से टकरा गया जिसके बाद मेटाडोर में विस्फोट हो गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक डी.के.राय ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
