ओबामा ने नोबेल पुरस्कार राशि दान की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि ओबामा ने पुरस्कार राशि को 10 कल्याणकारी संस्थाओं के बीच बांट दिया। सैनिक अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती मरीजों के परिजनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने वाली संस्था फिशर हाउस को सबसे अधिक 250,000 डॉलर मिले।
पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जार्ज बुश द्वारा स्थापित हैती राहत कोष को 200,000 डॉलर हासिल हुए।
शेष रकम कॉलेज समिट, पोसे फाउंडेशन, यूनाइटेड निग्रो कॉलेज फंड, हिस्पेनिक स्कॉलरशिप फंड, एप्पालेचियन लीडरशिप एंड एजुकेशन फाउंडेशन, अमेरिकन इंडियन कॉलेज फंड, एफ्रीकेयर और सेंट्रल एशिया इंस्टीट्यूट को गई।
सेंट्रल एशिया इंस्टीट्यूट पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दूरस्थ इलाकों में सामुदायिक शिक्षा और साक्षरता फैलाने को बढ़ावा देता है। इसमें लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications