जम्मू और कश्मीर के बजट में आर्थिक परिदृश्य बदलने का वादा
राज्य का आर्थिक परिदृश्य बदलने का वादा करते हुए उन्होंने 38,258 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष (2010-11) के दौरान सरकार को 3,858 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। इसके अलावा केंद्र द्वारा जम्मू और कश्मीर के लिए शुरू की गई नई विकास योजनाओं के तहत राज्य को भारी रकम प्राप्त होने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि और बागवानी को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही किसानों को ट्रैक्टर और कारोबार विस्तार में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरणों की खरीद के लिए सस्ते दर पर कर्ज की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत सरकारी कर्मचारियों की बकाया राशि का जल्द भुगतान करने का भी आश्वासन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications