अब बोतल में मिलेगी ताजी हवा
लंदन, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैण्ड में 'ब्रिटेन नेशनल ट्रस्ट' अब बोतल में ताजा हवा भरकर लोगों को मुहैया कराएगा, इससे कार्यालय में दिनभर काम करने की वजह से थके-मादे और तनावग्रस्त कर्मियों को राहत मिलेगी।
एक समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक बोतल में भरी जाने वाली हवा देश के कुछ पसंदीदा स्थलों से भरी जाएंगी और शीशे के जार में भरी यह हवा 10 मिनट में तनाव को छू मंतर कर देगी।
इन बोतलों में ब्रिटेन के दक्षिण में स्थित विल्टशायर और बाक्स पहाड़ियों से ताजी हवा भरी जाएगी।
ट्रस्ट को यह विचार एक शोध रिपोर्ट के बाद आया। रिपोर्ट में कहा गया था 60 फीसदी लोग तनाव कम करने के लिए ताजी हवा लेते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications