तेंदुलकर संयुक्त राष्ट्र के सद्भावना राजदूत
यूएनईपी ने कहा कि एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले तेंदुलकर अपने भारी वैश्विक लोकप्रियता से पर्यावरण सुधार के कार्यो के लिए अपने देश और दुनिया में समर्थन जुटाएंगे।
तेंदुलकर ने कहा, "मैं पूरी दुनिया में खेला और क्रिकेट का आनंद उठाया। अब हमें उसके लिए कुछ करने का मौका है, जो हम सबका एकमात्र घर है।"
उन्होंने कहा कि धरती को सुरक्षित रखने के प्रयास का हिस्सा बनना एक बहुत बड़ा काम है और वह इस चुनौती को स्वीकार करने को तैयार हैं।
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के कार्यकारी निदेशक एक्हिम स्टीनर ने कहा कि तेंदुलकर के चरित्र, व्यक्तिगत निष्ठा, बुद्धि और उपलब्धियों से पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों को चौतरफा बढ़ावा मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications