मादक पदार्थ माफिया से संबंधों के बारे में पूछताछ
पणजी, 12 मार्च (आईएएनएस)। गोवा में कुछ अधिकारियों के मादक पदार्थ माफिया से कथित रूप से संबंध होने पर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गोवा पुलिस से संपर्क किया है।
राज्य के मुख्य सचिव संजीव श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "एनसीबी पहले से ही गोवा पुलिस से संपर्क बनाए हुए है।"
उन्होंने बताया कि दो पुलिस अधिकारियों के मादक पदार्थ माफिया से संबंध होने पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसीए) के तहत दर्ज मामले की वजह से सरकार चिंतित है।
शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि अभी हाल ही में गिरफ्तार किए दो इजरायली मादक पदार्थ माफियाओं यनिव बेनहम उर्फ अटाला और डेविड दिरहम उर्फ दादू के बारे में राज्य के गृह विभाग ने ताजा जानकारी मांगी है।
श्रीवास्तव ने बताया, "जो भी हुआ, बुरा हुआ। हम पुलिस विभाग से पहले भी इस रिपोर्ट के बारे में पूछ चुके हैं। हमें यह सब रोकना होगा।"
अटाला से संबंध होने पर पुलिस निरीक्षक आशीष शिरोडकर पर मामला दर्ज है। शिरोडकर ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications