राजीव का सपना था महिला आरक्षण विधेयक : सोनिया
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित होने से उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी का सपना साकार हो जाएगा। राजीव गांधी महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण चाहते थे।
कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्टी के राज्य प्रमुखों की एक बैठक को यहां संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, "महिला आरक्षण विधेयक पारित हो जाता है तो समझिए राजीव गांधी का महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण का सपना साकार हो जाएगा।"
यह बैठक पार्टी की 125वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने हेतु बुलाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications