चिली में 12 शक्तिशाली भूकंप
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 4.9 से लेकर 6.9 की तीव्रता वाले इन भूकंपों से मध्य-दक्षिण चिली के कई इलाकों में घबराहट फैल गई। चिली में 27 फरवरी को आए 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से सैकड़ों लोगों की मौत हुई।
चिली की नौसेना ने सुनामी की चेतावनी जारी की और तटीय इलाकों से लोगों ने ऊंचे स्थानों की ओर पलायन किया। अभी तक जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति और टेलीफोन संचार पर असर पड़ा है।
पिछले महीने आए भूकंप के बाद से चिली में अब तक भूकंप के सैकड़ों छोटे-बड़े झटके महसूस किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications