शीला दीक्षित ने किया रूसी संग्रहालय में प्रदर्शनी का शुभारंभ
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को रूसी विज्ञान एवं संस्कृति केंद्र में 19 वीं एवं 20 वीं शताब्दी के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विश्व में यह प्रदर्शनी पहली बार रूस से बाहर दिल्ली में लगाई गई है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रूस की कला और संस्कृति को काफी समृद्ध माना जाता है। इस प्रदर्शनी से दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी को रूसी संग्रहालय पीट्सबर्ग ने तैयार किया है। रूस की भीषण सर्दी पर आधारित 33 चित्रों की प्रदर्शनी यहां लगाई गई है और यह प्रदर्शनी चार अप्रैल तक जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications