दो शीर्ष नक्सली नेता ढेर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट (लीड-1)

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन की केंद्रीय समिति के सदस्य शखामुरी अप्पा राव को प्रकाशम जिले में जबकि संगठन के दक्षिण तेलंगाना क्षेत्रीय समिति के सचिव एस.कोंडल रेड्डी को वारंगल जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

नक्सलियों के साथ सहानुभूति रखने वाले क्रांतिकारी लेखक वरवरा राव ने दोनों मुठभेड़ों को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने दोनों को दूसरी जगहों से गिरफ्तार कर उनकी हत्या कर दी।

गौरतलब है कि अप्पा राव एक वांछित नक्सली था जिस पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने राव को प्रकाशम जिले में नेत्तीकोंडा में नल्लामल्ला के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस ने घटनास्थल से एक एके-47 राइफल बरामद की है।

प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक वी.नवीनचंद ने बताया कि दो घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली की पहचान अप्पा राव के रूप में की गई जबकि चार अन्य फरार होने में सफल हो गए।

अप्पा राव ने वर्ष 1982 में नक्सली आंदोलन में शामिल होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अप्पा को वर्ष 1993 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वर्ष 2000 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

एक अन्य मुठभेड़ में शुक्रवार को पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली कोंडल रेड्डी उर्फ तेक रमना को वारंगल जिले के तदवई प्रखण्ड में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। वह मेडक जिले का रहने वाला था और राज्य में नक्सलियों का एक प्रमुख नेता था।

पुलिस के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। कुछ नक्सली जंगल में फरार होने में सफल हो गए।

गौरतलब है कि पिछले चार दशक के दौरान आंध्र प्रदेश में लगभग 6,000 लोग नक्सली हिंसा का शिकार हो चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+