स्थायी चुनाव चिन्ह के लिए उच्चतम न्यायालय पहुंची मनसे
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आगामी निगम चुनावों के दौरान अपने चुनाव चिन्ह के रूप में 'ट्रेन इंजन' को बनाए रखने के लिए उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को अपील की।
उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन और न्यायधीश दीपक वर्मा तथा टी.एस.ठाकुर की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने मनसे की याचिका पर अगले शुक्रवार यानी 19 मार्च को सुनवाई करने का फैसला किया है। वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने लंबित याचिका के बारे में पीठ को जानकारी दी।
रोहतगी ने अदालत को बताया कि पिछले सितंबर में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए एक निर्देश के तहत मनसे को चुनाव चिन्ह के रूप में रेल इंजन आवंटित किया गया था। मनसे ने वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान इसी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग से मान्यता मिलने के बाद ही एक राजनीतिक पार्टी को राज्य या राष्ट्रीय दल के रूप में स्थायी चुनाव चिन्ह दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications