जांच के दायरे में कनाडाई कंपनी

गुरमुख सिंह

टोरंटो, 12 मार्च (आईएएनएस)। कनाडा की निर्माण क्षेत्र की कंपनी 'एसएनसी-लवलीन' केरल में एक रिश्वत कांड के केंद्र में थी। वह अब अपने ही घर में सरकारी इमारत की मरम्मत के लिए कथित रूप से निर्धारित सीमा से अधिक धन लेने से जांच के दायरे में आ गई है।

कनाडा के लोक निर्माण मंत्री रोना अंबरोज ने गुरुवार को मामले की समीक्षा के लिए स्वतंत्र रूप से एक एक लेखा परीक्षक को नियुक्त करने का आदेश दिया।

एसएनसी-लवलीन पर आरोप लगा है कि इमारत में दरवाजे की केवल एक घंटी लगाने के लिए कंपनी ने सरकार से 1,000 डॉलर लिए।

गौरतलब है कि एसएनसी-लवलीन कनाडा में 320 सरकारी इमारतों की मरम्मत के लिए छह अरब डॉलर का कई सालों के लिए ठेका लिए हुए है।

संसद में इस मामले में घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा,"प्रत्येक कनाडावासी की तरह हमें खर्च का हिसाब रखना चाहिए।"

अंबरोज ने कहा, "मैंने अपने उप मंत्री से खर्च किए गए धन की समीक्षा कर, करदाताओं के धन की महत्ता को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कोई तीसरी संस्था इस काम को करेगी।"

एसएनसी-लवलीन के द्वारा मरम्मत कार्य के लिए कथित रूप से अधिक धन लेने संबधी खबर समाचार पत्र 'ला प्रेस' में छपने के बाद कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए।

कंपनी पर लगे आरोप और जांच के आदेश देने पर एसएनसी-लवलीन ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को निराशजनक करार दिया है।

कंपनी ने कहा,"वास्तव में, संवाददाता ने अपनी खबर कई महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी की है। अगर उन्होंने तथ्यों को शामिल किया होता तो वह स्पष्ट कर पाते कि एसएनसी-लवलीन द्वारा बाजार से खरीदी गई चीजें उपयुक्त दामों पर ली गईं थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+