गोवा में नग्नता पर लग सकता है प्रतिबंध

पणजी, 12 मार्च (आईएएनएस)। गोवा के समुद्र तटों पर नग्नता पर प्रतिबंध लग सकता है लेकिन तटों पर बिना वस्त्रों के किए जाने वाले स्नान के प्रति राज्य पर्यटन विभाग का रूख स्पष्ट नहीं है।

गोवा पर्यटन विभाग ने हाल में प्रकाशित हुई एक पुस्तिका में कहा है कि यदि संशय की स्थिति हो तो स्थानीय लोगों से सलाह ली जा सकती है, खासकर बिना वस्त्रों के स्नान के लिए ऐसा कर सकते हैं।

राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए जारी हुई इस पुस्तिका में बताया गया कि पर्यटक यहां क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं।

गुरुवार को जारी हुई पुस्तिका में लिखा है, "यद्यपि पोशाक की अनौपचारिक यूरोपीय शैलियों के प्रति गोवा का रवैया आमतौर पर सहिष्णु है तब भी स्थानीय धार्मिकता या अन्य संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।"

पत्रकारों से बात करते हुए पर्यटन निदेशक स्वप्निल नायक ने कहा कि यह पुस्तिका पर्यटकों के बीच बिना किसी शुल्क के वितरित की जा रही है।

नायक ने कहा, "हम इस पुस्तिका के जरिए लोगों की जानकारी बढ़ा रहे हैं। पुस्तिका अंग्रेजी और रूसी भाषा में प्रकाशित हुई है। जल्दी ही इसे जर्मन भाषा में भी प्रकाशित किया जाएगा।"

यूरोपीय पर्यटकों के बीच गोवा के समुद्र तटों पर बिना वस्त्रों के स्नान लोकप्रिय है। खासकर महिलाएं धूप से त्वचा के बदले हुए रंग की तलाश में तटीय गांवों कैंडोलिम, मोरजिम, अरामबोल, पैलोलेम और गोवा के अन्य तटीय इलाकों में निर्वस्त्र दिख जाती हैं।

मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने पिछले साल दिसम्बर में कहा था कि गोवा आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए ड्रेस कोड बनाने की आवश्यकता है।

गोवा में हर साल करीब 24 लाख पर्यटक आते हैं और इनमें से करीब 15 लाख विदेशी पर्यटक होते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+