येल में प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए राकेश मोहन
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन को एक जुलाई से येल प्रबंधन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र एवं वित्त विषय के लिए प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है।
कनेक्टिकट के आइवी लीग विश्वविद्यालय के न्यू हावेन के अध्यक्ष रिचर्ड सी. लेविन ने घोषणा की कि वह येल विश्वविद्यालय के जैक्सन इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल अफेयर्स में सह फेलो के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे।
मोहन की नियुक्ति येल के उस प्रतिष्ठित संकाय में हुई है जिसमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति अर्नेस्टो जेडिल्लो, अमेरिका के पूर्व उप विदेश मंत्री जॉन नीग्रोपोंटे और जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पचौरी शामिल रहे हैं।
लेविन ने कहा कि राकेश मोहन भारत के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं और आरबीआई में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। हमें खुशी है कि उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ यहां छात्रों को मिलेगा।
मोहन ने कहा, "मुझे येल में वापसी को लेकर गर्व हो रहा है। मैं यहां प्रोफेसर के रूप वापसी कर रहा हूं जबकि चालीस साल पहले मैंने यहां से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।"
राकेश मोहन येल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं और उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक और डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। इसके अलावा वह लंदन विश्वविद्यालय के इंपीरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक भी रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications