जरदारी के मामले में शिथिलता से नाखुश है सर्वोच्च न्यायालय

मामले की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने कहा कि उसके प्रयास में बाधा इसलिए आई, क्योंकि परवेज मुशर्रफ के राष्ट्रपतित्व काल में इस मामले से संबंधित दस्तावेज गायब हो गए थे।

जियो टीवी ने खबर दी है कि इस बयान से असंतुष्ट न्यायाधीश तारिक परवेज ने कहा कि अदालत को इन सब बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। परवेज ने एनएबी से कहा कि वह गायब हुए दस्तावेजों की तलाश करे।

ज्ञात हो कि अगस्त 2008 में स्विटजरलैंड के न्यायिक अधिकारियों ने पाकिस्तान सरकार के आग्रह पर कार्रवाई करते हुए जरदारी के खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी के मामले को बंद कर दिया था और स्विस खाते में जमा छह करोड़ डॉलर की राशि जारी कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+