कजाकस्तान में बाढ़ व दुर्घटना से 28 की मौत (लीड-1)
पूर्वी अलमाटी की करातल नदी में पानी लबालब भर जाने की वजह से बाकिसिल-अगस्च गांव में बाढ़ आ गई जिससे 20 लोगों की डूबने से मौत हो गई।
उधर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए पहुंचे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय आपदा ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एमआई-8 हेलीकॉप्टर गुरुवार से ही लापता था। शुक्रवार को उर्दझार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर पर सवार दो चिकित्सकों, दो स्थानीय अधिकारियों के साथ आठ लोगों की मौत हो गई।
राहत और बचाव कार्य पर निकले इस हेलीकॉप्टर का नियंत्रण कक्ष से संपर्क गुरुवार को ही खत्म हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications