कजाकस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 8 की मौत
अलमाटी, 12 मार्च (आईएएनएस)। कजाकस्तान के पूर्वी इलाके में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय आपदा ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एमआई-8 हेलीकॉप्टर गुरुवार से ही लापता था। शुक्रवार को उर्दझार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर पर सवार दो चिकित्सकों, दो स्थानीय अधिकारियों के साथ आठ लोगों की मौत हो गई।
राहत और बचाव कार्य पर निकले इस हेलीकॉप्टर का नियंत्रण कक्ष से संपर्क गुरुवार को ही खत्म हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications