एसबीआई इस वर्ष 1,000 नई शाखाएं शुरू करेगा

जम्मू, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की इस साल देशभर में 1,000 नई शाखाएं शुरू करने की योजना है। एसबीआई के अध्यक्ष ओ. पी. भट्ट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भट्ट ने यहां एक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-एसईटीआई) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि बैंक ने पिछले साल 1,000 शाखाएं शुरू की थीं और इस साल भी इतनी ही नई शाखाएं शुरू करने का प्रस्ताव है।

एसबीआई की देशभर में 17,000 से अधिक शाखाएं हैं।

आर-एसईटीआई छोटा व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाले जम्मू एवं कश्मीर के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करेगा।

भट्ट ने कहा, "इन केंद्रों में एसबीआई बेरोजगार युवाओं (खासकर गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले) को प्रशिक्षित करेगा। उन्हें विभिन्न व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि बैंक तीन साल के अंदर राज्य के 22 जिलों में से 10 में आर-एसईटीआई केंद्र स्थापित करेगा और उम्मीद है कि ये केंद्र ग्रामीण और शहरी विभेद को दूर करने का काम करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+